Today Horoscope 23 August 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत,पढ़ें क्या कहता है आज का आपका राशिफल।

मेष- आज रिश्तों को संभालकर चलना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

 

वृषभ- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। बस सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

 

मिथुन- आज आपका हुनर आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा। कला, रचनात्मकता और किसी विशेष कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

कर्क- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थिति है। प्रेम, व्‍यापार भी भरपूर सहयोग के मूड में है। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

 

सिंह- आज आपको आमदनी और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा और आपके फैसले दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

कन्‍या- भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। एक अच्‍छी स्थ्‍िाति दिख रही है। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। किसी तरह की कोई परेशानी वाली बात नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

 

तुला- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक लेकिन थोड़ा जोखिम बना हुआ है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

 

वृश्चिक- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत बढ़ि‍या है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

 

धनु- जोखिम से उबर रहे हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। एक अच्‍छी स्थिति वाली बात दिख रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

मकर- कुछ अच्‍छा निर्णय लेने वाले हैं जो वित्‍तीय सहायता करेगा। बच्‍चों की सेहत और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सुखद हो सकता है। बहुत भावुक होकर कोई निर्णय न लें। हरी वस्‍तु पास रखें।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई उपयोगी चीज या अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहना ही समझदारी होगी, क्योंकि बेवजह की चर्चा आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको खुशी मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा, करियर में दिखेंगे बदलाव, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मीन- आज आपके आसपास खुशियों का माहौल रहेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में कोई सरप्राइज, उपहार या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोन के मंजूर होने के संकेत हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आमदनी मजबूत बनी रहेगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

    मेष- आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखने वाला है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी अपने सिर लेने के बजाय यह तय करें कि…

    Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपको कई कामों में व्यस्त रख सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने हों तो घबराने के बजाय प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें। संतान से…