Today Horoscope 23 September 2025 आज हो सकता है इन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी की आपसे नोकझोंक होती रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आपको अपने अनुभवों से एक अच्छा लाभ मिलेगा और आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें विरोधी भी अधिक रहेंगे। आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश ना करें और अपने धन को सही योजना में लगाएं, नहीं तो डूब सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील आपको नुकसान देगी।

 

मिथुन राशि-आज आप अपने कामों में सुधार लाने की पूरे कोशिश करेंगे। आपको अपने जीवनशैली को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी कुछ रूपयों का इंतजाम कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 27 March 2026 आज इन 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अच्छे कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आप अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कामों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका धन यदि रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 28 March 2026 आज मिलेगी इन 4 राशि वालों को खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो…


    Spread the love

    Today Horoscope 27 March 2026 आज इन 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज…


    Spread the love