मेष राशि-आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई नई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र शत्रु बन सकता है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।
मिथुन राशि-आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म के मार्ग पर चलकर आपको परम सुख की प्रति होगी और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए उन्हें समस्या अवश्य आएगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि-आज आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने काम पर फोकस करके आगे बढ़ना होगा। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई डर बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप वाणी व व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील फाइनल हो सकती है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।
कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, उनकी किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पार्टनरशिप आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकारियों का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे और आप आज अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। जीवन साथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि-आज आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी और आप पूरी कूटनीति से कामों को करेंगे। आपके बॉस को आपका काम करने का तरीका खूब पसंद आएगा। आपका कोई परिजन आपके घर आ सकता है। आप उनके साथ में लगे नजर आएंगे। भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको की कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मीन राशि –आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और आपके मन में टेंशन भी रहेगी, जिससे आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको कोई बैंक से संबंधित काम आ सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आप किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जा रहे थे, तो थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि उसमें आपकी आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है।








