Today Horoscope 20 NOVEMBER 2024 आज पूरे होंगे इन राशि वालों के रुके हुए काम,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

Spread the love

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी से बेवजह की नोंक-झोंक हो सकती है जो आपको परेशानी देगी।

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, लेकिन व्यापार में अनावश्यक व्यय के कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको धैर्य से सभी स्थितियों को संभालना होगा तभी आप लोगों से भी अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 07 December 2025 आज इन 3 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का राशिफल।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपके नौकर चाकर के सुखों में भी वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो अवश्य करें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तो में भी वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के लिए आज  कोई उपहार ला सकते हैं।

कर्क राशि-
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में भी किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी को यदि आप कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 11 December 2025 आज इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन, पढ़ें आज का अपना राशिफल...

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 10 December 2025 आज इन राशि वालों को सुनने को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका स्वभाव में कुछ चिडापन बना रहेगा। आपकी शान शौकत में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि-
आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और आपको किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि किसी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 12 December 2025 आज मिलेगा इन राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ और कठिन काम होंगे आसान, पढ़ें आज का अपना राशिफल..

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि- आज का दिन बिजनेस के मामले में थोड़ा सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उनकी…


    Spread the love

    Today Horoscope 11 December 2025 आज इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन, पढ़ें आज का अपना राशिफल…

    Spread the love

    Spread the love     मेष राशि- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे…


    Spread the love