Today Horoscope 18 July 2023 आज हाथ लगने वाली है इन राशि वालों के बड़ी सफलता,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल ।।
मेष राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा, गृह कलह के संकेत हैं, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार सही चल रहा है।
वृषभ राशि – नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है, व्यावसायिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, प्रेम संतान अच्छा है और स्वास्थ आपका लगभग ठीक है।
मिथुन राशि – रुपये-पैसे की आवक में बाधा रहेगी, कुटुंबों से थोड़ी अनबन की स्थिति रहेगी और निवेश करने से बचें। मुर रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा चलेगा।
कर्क राशि – बोझिल – बोझिल से रहेंगे, ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है,
सिंह राशि – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा, आर्थिक स्थिति की बात करें तो कुछ भी बिल्कुल प्रिडिक्टिव नहीं है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू तू मैं मैं की स्थिति है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
तुला राशि – व्यवसायिक स्थिति मध्यम रहेगी, उच्चाधिकारियों के गाज गिर सकते हैं, कोर्ट कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संबंध ठीक है, व्यापार मध्यम।
वृश्चिक राशि- मानहानि की स्थिति बन सकती है, यात्रा में कष्ट संभव है, धर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम।
धनु राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम. प्रेम संतान लगभग ठीक है, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
मकर राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अपने भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नौकरी – चाकरी में कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ मध्यम दिख रहा है। रिस्क लेने लायक स्थिति आपकी नहीं है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, कार्यों में बाधा आएगी, ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
मीन राशि – बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं स्थिति, भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति । स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।








