Today Horoscope 17 February 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को भाग्य का साथ और योजनाओं में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचना होगा और यदि आपने किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी सरकारी काम को लेकर भी आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी आदत परिवार के सदस्य के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 06 March 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और आय में अचानक वृद्धि के योग,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 10 March 2026 आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर जबकि इनको मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 09 March 2026 आज इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर और धन के योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा और आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर काफी खुश होंगे और घर परिवार के कामों पर आप थोड़ा ध्यान दें। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर बिल्कुल ना करें।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। आपको किसी बात को लेकर कठिनाइयां बनी रहेगी। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 12 March 2026 आज खुल सकते हैं इन 3 राशियों के किस्मत के दरवाजे,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन भावनाओं से थोड़ा जुड़ा रह सकता है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आपको भावुक कर सकती है और मन में…


    Spread the love

    Today Horoscope 11 March 2026 आज मिल सकता है इन 4 राशि वालों को भाग्य का साथ और पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। किसी काम को लेकर आपके मन में संशय या असमंजस बना रह सकता है, इसलिए…


    Spread the love