Today Horoscope 11 September 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

मेष राशि-आज धन की जरूरत महसूस हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आमदनी के रास्ते भी मजबूत रहेंगे। निवेश करने का मन जरूर बनेगा, मगर आज जल्दबाजी से बचना ही समझदारी होगी। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां मन को प्रसन्न रखेंगी और व्यापार में भी स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि – आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।

 

मिथुन राशि-आज मन में अनावश्यक चिंताएं जगह बना सकती हैं और बेचैनी के कारण सिरदर्द या आंखों में परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपका साथ देंगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना शुभ रहेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक गलत बात रिश्तों में दूरी ला सकती है।

 

सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा, करियर में दिखेंगे बदलाव, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

 

कुंभ राशि-आज जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है और घर-परिवार में किसी उत्सव या खुशी का माहौल भी बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम, संतान तथा व्यापार से जुड़े मामलों में भी दिन आपका साथ देगा।

 

मीन राशि – आज आपकी मेहनत और साहस दोनों रंग लाएंगे। नौकरी और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापार करने वालों के लिए भी सफलता के मजबूत संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम तथा संतान से सुख मिलेगा। कुल मिलाकर कामकाज और व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 02 October 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किस तरह मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

    मेष- आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखने वाला है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी अपने सिर लेने के बजाय यह तय करें कि…

    Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपको कई कामों में व्यस्त रख सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने हों तो घबराने के बजाय प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें। संतान से…