मेष राशि-आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा और उनकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। हालांकि किसी की कही बात को दिल से लगाने से मन परेशान हो सकता है। छोटी-सी बात को बड़ा बनाने से बचें और धैर्य बनाए रखें। माताजी की सेहत, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान देना जरूरी होगा।
वृषभ राशि –आज संपत्ति और निवेश के मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का लंबे समय से देखा सपना पूरा होने के संकेत हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। हालांकि किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। पढ़ाई और उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी रखें और पुराने उधार को चुकाने की कोशिश करें। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिल खुश कर सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें।
कर्क राशि –आज का दिन कई अच्छी संभावनाएं लेकर आएगा, हालांकि मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके ऊपर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात समझदारी और शांति से रखें। संतान की उपलब्धि आपको गर्व और खुशी देगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि-आज आपका दिमाग नए विचारों से भरा रहेगा और कई शानदार योजनाएं सामने आ सकती हैं। व्यापार में नई शुरुआत भविष्य में अच्छा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी के करियर में भी कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले में पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि- आज भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। बिजनेस और नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह मानने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा, विशेषकर जो विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं।
मीन राशि – आज भागदौड़ कुछ ज्यादा रहेगी और कई कामों के कारण मन थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकता है। जिम्मेदारियों में लापरवाही करने से आगे परेशानी हो सकती है, इसलिए हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, वरना परीक्षा के समय मुश्किल हो सकती है। दूसरों के मामलों में बिना जरूरत सलाह देने से बचें। आपके भीतर ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी, बस उसे सही दिशा में लगाना जरूरी होगा।






