Today Horoscope 10 March 2026 आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर जबकि इनको मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके और आपके साथी के बीच समझ और भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत होगा, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपकी बॉन्डिंग भी मजबूत होगी। हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों को आज थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे मन में थोड़ी चिंता भी रह सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह व्यक्ति आज आपसे पैसा वापस मांग सकता है। इसलिए धन के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए खुशियों और संतोष से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपने जो मेहनत की है, उसका अच्छा परिणाम भी आज देखने को मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं या इस दिशा में कोई कदम उठा सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और पूरे मन से अपने कर्तव्यों को निभाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपके कामों की सराहना होगी और आपको एक नई पहचान मिल सकती है।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बहुत घमंड ना दिखाएंगे, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है। आपको किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 06 March 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और आय में अचानक वृद्धि के योग,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 09 March 2026 आज इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर और धन के योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 05 March 2026 आज इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में काम को लेकर नये-नये आइडिया आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाएंगे। आपका कोई पुराना जमीन-जायदाद से संबंधित मामला सुलझेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आप दोनों एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को यदि किसी काम को लेकर परेशानी आ रही थी, तो वह भी किसी जूनियर या सहकर्मी की मदद से दूर होती दिखाई दे रही है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 09 March 2026 आज इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर और धन के योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपको अपने खर्चों को समझदारी से संभालने की सलाह देता है। यदि आप पहले से ही एक अच्छा बजट बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 08 March 2026 आज मिल सकती है इन चार राशि वालों को अच्छी खबर और मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें अपना राशिफल ।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके जीवन में धन-धान्य और समृद्धि की खुशबू लेकर आने वाला है। कामकाज में मेहनत जरूर अधिक रहेगी और कई बार ऐसा लगेगा…


    Spread the love