राशिफल –
मेष राशि – मन परेशान रहेगा, अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है।
वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
मिथुन राशि – कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, उच्चाधिकारि का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है।
कर्क राशि – भाग्य साथ देगा, यात्रा में लाभ होगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा।
सिंह राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल है, कोई भी रिक्स मत लीजिएगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक चलेगा।
कन्या राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा, छुट्टी सा महसूस करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा।
तुला राशि – शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान ठीक- ठाक, व्यापार भी ठीक-ठाक ।
वृश्चिक राशि- प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं, भावुक बने रहेंगे, लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
धनु राशि – कलह से बचें, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा।
मकर राशि- पराक्रमी बने रहेंगे, आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा।
कुंभ राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और पूंजी का निबंध निवेश ना करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा।
मीन राशि – समाज में सराहे जाएंगे, आपका कद बढ़ेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान में बहुत अपनापन होगा, व्यापार भी बहुत अच्छा।








