Today Horoscope 05 February 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा,व्यापार में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक भागदौड़ भरा रह सकता है। आप अपने मुख्य कामों के साथ-साथ इधर-उधर के कार्यों में भी उलझे रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि, आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। किसी सरकारी काम को लेकर आज बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच आपकी दी गई सलाह सबके काम आएगी और आपको सम्मान भी मिलेगा।

वृषभ राशि –आज आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहेगा। लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में यदि कुछ समय से खटपट चल रही थी, तो आज वह दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता फिर से मजबूत होगी। रक्त संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आज आपको यह भी समझना होगा कि अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा करना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी  तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

कर्क राशि –आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 12 September 2026 आज हो सकता कुछ राशियों का प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करनी होगी, तभी वे समय पर सुलझते नजर आएंगे।

 

मीन राशि –आज का दिन आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने की सलाह दे रहा है, क्योंकि मन बार-बार इधर-उधर भटक सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए आपको कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिल सकता है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

      मेष राशि-आज आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। मुश्किल से मुश्किल काम को भी पूरे जोश और फोकस के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा…

    Today Horoscope 17 September 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग,जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

      मेष-आज मन कुछ ज्यादा ही चंचल रह सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए जरूरी है कि बड़े निर्णय…