मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की अच्छी छाप रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण मुश्किलों में आ सकते हैं। आपकी माताजी को पैरों से संबंधित समस्या को लेकर यदि आप परेशान है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी, लेकिन यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जो आपको खुशी देगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि विवादित था, तो उसे पर आपको पूरी निगरानी करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपके पिताजी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं और आप यदि कहीं बाहर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। सेहत मे यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी।
मीन राशि –आज आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी और आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो वे आपके लिए बाद में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में लापरवाही के कारण परीक्षा देने में उन्हें कठिनाई होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में सलाह देने से बचाना होगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आप उसे सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा।






