Today Horoscope 02 February 2026 आज इन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष राशि- आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप अपने आगे के भविष्य को लेकर भी बातचीत करेंगे। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नया पद मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। नया वाहन खरीदने या घर की मरम्मत का योग बन रहा है। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

 

मिथुन राशि-आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान की नौकरी को लेकर आप कोई फार्म भरवा सकते हैं, लेकिन नौकरी से संबंधित किसी काम में आप आज अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप अत्यधिक काम रहने के कारण थकान आदि का अनुभव करेंगे।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 15 March 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने रिश्तों को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आप लंबे समय से किसी बिजनेस डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि उन्होंने यदि परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता हैं। आप किसी काम को लेकर धन उधार बिल्कुल ना लें और किसी नई नौकरी के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मीन राशि – आज आपके मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, क्योंकि आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। यदि कोई पार्टनरशिप की थी, तो पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

    Spread the love

    Spread the loveदैनिक राशिफल- मेष- जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ी शारीरिक दुर्बलता द्वादश भाव में जाकर मंगल देगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान…


    Spread the love

    Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-मेष राशि वालों के चारों ओर आज का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा और कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत…


    Spread the love