Today Horoscope 01 February 2026 आज इन राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा शुभ और मिल सकती है कोई बड़ी सफलता,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होगी और परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि –आज आपको सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आप कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह से मशवरा अवश्य करके जाएं।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बहुत घमंड ना दिखाएंगे, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है। आपको किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरेगी।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 13 March 2026 आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आपका दैनिक राशिफल क्या कहता है ।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 12 March 2026 आज खुल सकते हैं इन 3 राशियों के किस्मत के दरवाजे,पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में काम को लेकर नये-नये आइडिया आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाएंगे। आपका कोई पुराना जमीन-जायदाद से संबंधित मामला सुलझेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए समस्याओं सें भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ पारिवारिक समस्या आएंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। भाई- बहनों में भी बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिसमे उन्हें खूब शाबाशी मिलेगी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

    Spread the love

    Spread the loveदैनिक राशिफल- मेष- जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ी शारीरिक दुर्बलता द्वादश भाव में जाकर मंगल देगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान…


    Spread the love

    Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-मेष राशि वालों के चारों ओर आज का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा और कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत…


    Spread the love