Today closed Badrinath Highway : बारिश के अलर्ट के बाद चट्टान का हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिरा, धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे यात्री फंसे

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। सुबह करीब 7:30 बजे भारी बारिश के बीच चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया।

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए रविवार सुबह थम गए। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। हाईवे खोलने के प्रयास जारी है, लेकिन फिलहाल यहां यात्रियों को हाईवे खुलने केि लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, कि उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…