Today 7 june Horoscope : आज इन राशि वालों के लिए होगा मुश्किल भरा दिल, और इनको मिलेगी सफलता ।।

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-लेखकों, विद्यार्थियों, कवियों और लिपिकीय काम करने वालों के लिए शुभ दिन है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा ऊपर-नीचे हो सकता है। यदि मधुमेह के मरीज हैं तो ध्‍यान रखिए। यूरिन से सम्‍बन्धित किसी भी समस्‍या के होने पर तुरंत सलाह लें। जीवनसाथी के साथ और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों पर ध्‍यान दें। संतान, व्‍यवसाय, प्रेम की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, कमजोरी, चिड़चिड़ेपन का अनुभव संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। फिर भी घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव और कलह की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें। तांबे की कोई वस्‍तुदान करें।

मिथुन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो रही है। फिर भी कुछ बातों जैसे प्रेम और संतान को लेकर मन खराब रहेगा। व्‍यवसाय में तरक्‍की कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत अच्‍छा हो चुका है। धीरे-धीरे शुभता की ओर बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कर्क-अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई चोट न लगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा आपकी पढ़ाई-लिखाई, प्रेम, संतान, उपलब्धियां सब सकारात्‍मक चल रही हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। नीली वस्‍तु दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें। शुभ होगा।

सिंह-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जीवन में तरक्‍की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी लेकिन बच्‍चों को लेकर, प्रेम को लेकर मन ठीक नहीं है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहना और पीली वस्‍तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्‍या-मानसिक चिड़चिड़ापन हो सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। नेत्र पीड़ा और सिरदर्द परेशान करेगा लेकिन किसी चीज की कोई दिक्‍कत नहीं आएगी। आवश्‍यकता से अधिक बढ़ाचढ़ाकर किसी चीज को सोचने से भी आप परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार, संतान, प्रेम और अन्‍य सारी चीजें सही हैं। शनिदेव की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-राजसत्‍ता पक्ष में पहल होगी, साख बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बेहद अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की भी स्थिति अच्‍छी है। शुभ समय है। कोई परेशान होने की बात नहीं है। तांबे की कोई वस्‍तु अपने पास रखें, अच्‍छा होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 21 October 2026 आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है खुशखबरी, धन और तरक्की के बनेंगे योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर-एक दिन और जोखिम भरा समय है। थोड़ा सा बचकर पार करने की आवश्‍यकता है। कोई रिस्‍क न लें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आनंददायक जीवन गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें और अच्‍छा होगा।

मीन-शत्रु अड़ंगा डालने की कोशिश करेगा लेकिन आपका रूका हुआ काम जरूर चल निकलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…

    Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य…