Today 24 April Horoscope : – कैसा बीतेगा आज आपका दिन, 12 राशियों का जानिये हाल..

राशिफल-

मेष-व्‍यापारिक नुकसान होने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीति के क्षेत्र में कोई नया प्रयास न करें। नुकसान की आशंका है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। संतान और प्रेम भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल दें और काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। कामों को सुलझाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। भाग्‍यवश कोई काम नहीं बनने वाला है। प्रयास पूरा करिए। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-अभी भी जोखिम बना हुआ है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सही कही जाएगी। व्‍यापारिक तौर पर भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। लोहे से बनी हुई कोई वस्‍तु अपने पास रखें। अच्‍छा होगा।

कर्क-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सामान्‍य रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप आगे बढ़ते रहेंगे। शनि तत्‍व का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम भरा समय है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

तुला-गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापार नए दिशा में भी जाएगा। पीली वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के सहयोग से व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुछ भी भ्रामक न बोलें। निवेश न करें अभी। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान और व्‍यापार भरपूर अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मकर-जीवन अच्‍छे मोड़ से गुजरने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम बन सकते हैं। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ-अज्ञात भय सताएगा। चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर सोचने से मन खराब रहेगा। संतान और प्रेम अभी साथ नहीं दे पाएगा। व्‍यापार करीब-करीब सही रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। आय चलती रहेगी। धन-दौलत, रुपए-पैसे की कमी नहीं होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से बेहतर होगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…

    Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य…