Today 07 May Horoscope : जानिए आज शनिवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य ||

Dainik Rashifal ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल देते रहें। अच्‍छा होगा।

वृषभ- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। बस सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से सावधान रहें। ताम्रपात्र दान करें। अच्‍छा होगा।

मिथुन- वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी निवेश न करें। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। राजसत्‍ता पक्ष से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कर्क- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई नई चीज की शुरुआत न करें। बाकी व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनि तत्‍वों का दान करें।

सिंह- थोड़ी चिंताकारी स्थिति होगी। मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति काफी अच्‍छी दिख रही है। शनिदेव की अराधना करें।

तुला- शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। नौकरी-चाकरी में अच्‍छी स्थिति बनेगी। प्रमोशन की सम्‍भावना बनेगी। व्‍यापारिक स्थिति में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। अच्‍छी स्थिति है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी नई चीज की शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से चली आ रही अनबन दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

कुंभ-विरोधी परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु दान करें।

मीन-विद्यार्थियों के लिए सुखद समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 25 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुकून और संतुलन लेकर आएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग…

    Today Horoscope 24 September 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता और प्रमोशन की खुशखबरी, आर्थिक लाभ के बन रहे है योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

      मेष-आज का दिन आपके लिए प्रगति और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। कृषकों को कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी और खेती से जुड़े कामों में अच्छी गति आएगी। यदि…