दर्दनाक हादसा:- कुएं में बच्ची को बचाने के लिए कूदे 2 लोग, तीनों की माैत, डेढ़ घंटे तक रहे अंदर

 

 

छवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के बिंद बस्ती में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी मच गई। चार वर्ष की एक बच्ची के कुएं में गिरते ही उसे बचाने के लिए युवक भी कूद गया। दोनों को बचाने के लिए ममेरे भाई ने भी कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पाकर माैके पर डीसीपी आकाश पटेल भी पहुंच गए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से तीनों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर कोहराम मचा हुआ है। वहीं, तीनों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। यहां डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरी तरफ, गुड़िया गांव में ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया। एनडीआरएफ को घेरकर उन्हें गांव के बाहर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम मूकदर्शक बनी रही। हंगामा और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गुड़िया गांव में कई थानों की फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। 

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, गुड़िया गांव में ऋषिकेश (32) की दादी के निधन के बाद गुरुवार को घर पर तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया था। इसी दाैरान एक बच्ची खेलते वक्त कुएं में गिर गई। आसपास माैजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

भीड़ में माैजूद ऋषिकेश ने बच्ची को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। कुआं करीब 80 फीट गहरा था। इसकी सूचना पाकर एनडीआरएफ भी पहुंच गई लेकिन उस ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप था कि टीम ने कोई सहयोग नहीं किया।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव

मृतक माही (4) के पिता प्रदीप ने डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल से अपने बच्ची की अंतिम संस्कार के बिना पोस्टमार्टम कराए करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें कोई सरकारी लाभ नहीं चाहिए। हमारे घर की लक्ष्मी ही नहीं रहे तो हम सरकारी लाभ लेकर क्या करेंगे?

  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…