थायराइड की समस्या आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जिससे हमारे देश की एक बड़ी आबादी प्रभावित है। थायराइड गर्दन में एक छोटी तितली जैसी ग्रंथि होती है, जो थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन करती है। यह हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा और शारीरिक तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब यह ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती तो इस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं और जब हार्मोन का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं।
हमारे देश में ज्यादातर लोगों को हाइपोथायरायडिज्म की समस्या रहती है इसलिए आज हम विशेष रूप से हाइपोथायरायडिज्म की बात करेंगे। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ना, थकान और सुस्ती जैसी परेशानियां होती हैं। थायरॉइड के रोगियों के लिए दवाओं के साथ-साथ अपने आहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन में बाधा डालते हैं या आपकी दवाओं के अवशोषण को कम करते हैं, जिससे आपकी परेशानी और इलाज अप्रभावी हो सकता है। अगर कोई हाइपोथायरायडिज्म से परेशान है, तो उसे कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…
गोइट्रोजेन युक्त क्रूसिफेरस सब्जियां
सोया उत्पाद
अत्यधिक चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स
कैफीन का सीमित सेवन
शराब से पूरी तरह बचें
हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों को शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। शराब का सीधा प्रभाव लिवर पर पड़ता है, जो थायरॉइड हार्मोन (T3 और T4) को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शराब थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन और उनके सही तरह से काम करने में गंभीर बाधा डालती है। इससे आपकी पहले से मौजूद थकान, वजन बढ़ने और सुस्ती जैसी समस्याएं बहुत अधिक बिगड़ सकती हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।







