गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए बदल गया समय, इस नंबर पर करें कॉल, नोट कर लें ये टाइम

Spread the love

गैस सिलिंडर की बुकिंग करानी है तो सुबह पांच बजे जागें, क्योंकि सुबह 5 से 7 और रात में 8 से 12 बजे तक ही फोन से बुकिंग होगी। सुबह 7 से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे बुकिंग बंद रहेगी। बुकिंग भी सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं की होगी, जिन्हें पिछले सिलिंडर की डिलीवरी लिए 25 दिन से अधिक हो चुके हैं। गैस संकट के बीच ऐसे नोटिस एजेंसियों पर चस्पा कर दिए गए हैं।

 

इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनी उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग रजिस्टर्ड कॉल के माध्यम से करती हैं लेकिन, होली के बाद एक तरफ बुकिंग की अवधि बढ़ा दी गई है तो दूसरी ओर गैस किल्लत के बीच तीन दिन से सर्वर फेल है। बुकिंग नहीं होने के कारण उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से गोदाम तक दौड़ रहे हैं। उन्हें गैस नहीं मिल रही हैं। बुधवार को हजारों उपभोक्ता बुकिंग नहीं होने पर एजेंसी और गोदाम पर सिलिंडर के लिए भटकते नजर आए। ऐसे में अब समय निर्धारित किए जाने से परेशानी और बढ़ सकती है।

50 हजार से अधिक घरों में गैस नहीं
शहर में 50 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ता परेशान हैं। घर में गैस नहीं होने से चाय, नाश्ता से लेकर सुबह और रात का खाना बनाने के लिए परेशान हैं। जिले में 13 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें करीब एक लाख उपभोक्ताओं की बुकिंग अधर में फंस गई है। वहीं, एक लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है, वो भी परेशान हैं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ट्रंप का दावा- ईरानी सेना को नष्ट करने का दावा, तेहरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें

एलपीजी भरपूर, न हो परेशान
आईओसी जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। गोदाम भरे हुए हैं। लोग अनावश्यक बुकिंग करा रहे हैं। इसके कारण सर्वर प्रभावित हो रहा है। इससे सिलिंडर आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है। अनावश्यक बुकिंग से बचें।

गैस न मिलने पर यहां करें शिकायत
इंडेन और एचपी गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर – 18002333555
भारत गैस ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर – 1800224344

बुकिंग के बाद 24 घंटे में दे रहे सिलिंडर
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने कहा कि सर्वर की दिक्कत से बुकिंग नंबर और कंप्यूटर कार्य नहीं कर रहे हैं। बुकिंग के बाद 24 घंटे में सिलिंडर की आपूर्ति कर रहे हैं। बुकिंग के बाद डीएसी नंबर मिलता है, ये नहीं होने पर सिलिंडर आपूर्ति नहीं कर सकते हैं।

सर्वर की दिक्कत से कार्यालय में लग रही भीड़
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि सर्वर की दिक्कत के कारण गैस एजेंसी का बुकिंग नंबर कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण लोग एजेंसी पर आ रहे हैं। यहां भी यहीं दिक्कत हो रही है। सिलिंडर की कमी नहीं है। बुकिंग न होने से परेशानी बढ़ रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love