Kulgam: कुलगाम के अखल देवसर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,दो से तीन आतंकी फंसे

Spread the love

 

क्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को जिले के देवसर के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर वन क्षेत्र में एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया।

इस दौरान इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया जिसके चलते इलाके में छिपे आतंकवादियों और जवानों के बीच ‘फर्स्ट कांटेक्ट’ हुआ। दोनों ओर से थोड़ी देर तक फायरिंग हुई लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के भीतर भाग निकले। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही है। अंधेरा हो गया है, कोशिश की जाएगी कि सख्त घेराबंदी रखी जाए ताकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न जाएं।

गौरतलब है कि आखिरी खबरें मिलने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के एक कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया जिनके पास से एक एम 4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित दो एके राइफल और अन्य हथियार और गोला बारूद किया गया।

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

Spread the love
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love