अयोध्या- ध्वजारोहण समारोह: PM मोदी के लिए तैयार किए जा रहे तीन अस्थायी हेलीपैड, टेंट सिटी बनकर तैयार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ाव में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। साकेत महाविद्यालय परिसर में तीन अस्थायी हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का विशेष विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। वहां से उन्हें राम मंदिर तक ले जाने के दो संभावित मार्गों पर विचार चल रहा है।

अंतिम निर्णय एसपीजी द्वारा लिया जाएगा। अतिथियों के ठहरने के लिए बाग विजेशी में टेंट सिटी तैयार की गई  हैं, जहां करीब ढाई हजार लोग ठहर सकेंगे। राम मंदिर परिसर में 200 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जिससे अतिथि पूरे कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।

इसके अलावा, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा रामनगरी के विभिन्न चौक-चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अयोध्या का पांचवां दौरा होगा। प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

बाग बीजेसी में टेंट सिटी तैयार

तीर्थ क्षेत्र पुरम पुनः श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम (25 नवम्बर 2025 ) के लिए आने वाले अतिथियों का स्वागत करने के लिए अयोध्या धाम स्थित मणि पर्वत के समीप तीर्थ क्षेत्र पुरम (पुराना बागबिजेसी) पूरी तरह तैयार है। पुरानी टीम पुनः मैदान में है। केंद्रीय पदाधिकारी कोटेश्वर शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह की देखरेख में कार्यकर्ताओं की टोली ने दिन रात परिश्रम कर तीर्थ क्षेत्र पुरम को  सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया है। रहने खाने की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की जा रही है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…