टायरेज गिब्सन: जेल से बाहर आया ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का यह अभिनेता, सात दिन पहले जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

Spread the love

 

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर टायरेज गिब्सन एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म सीरीज से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले टायरेज गिब्सन को जॉर्जिया (अमेरिका) की पुलिस ने हाल ही में क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया। यह मामला उनके पालतू कुत्तों से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर एक पड़ोसी के छोटे स्पैनियल डॉग पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।

क्या है पूरा मामला?
फुल्टन काउंटी पुलिस के अनुसार यह घटना 18 सितंबर को हुई थी। पड़ोसी का कुत्ता अचानक टायरेज गिब्सन के केन कोर्सो नस्ल के चार कुत्तों के हमले का शिकार हो गया। घायल कुत्ते को तुरंत पशु चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई क्योंकि वही कुत्ते थोड़ी देर बाद कैमरे में पड़ोस के दूसरे घर में घूमते भी दिखे। वहां तक कि एक महिला पड़ोसी ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपनी कार तक नहीं जा पा रही थी क्योंकि कुत्ते रास्ता रोक कर खड़े थे।
गिरफ्तारी और जमानत
टायरेज गिब्सन के खिलाफ करीब 1 हफ्ते पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसके बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर 3 अक्टूबर की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसी दिन 20,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.6 लाख रुपये) के बॉन्ड पर उन्हें रिहाई मिल गई। पुलिस का कहना है कि गिब्सन ने अब तक अपने कुत्तों को पूरी तरह अधिकारियों को नहीं सौंपा है।

वकील और अभिनेता का पक्ष
गिब्सन के वकील गेब बैंक्स ने मीडिया को बताया कि घटना के समय टायरेज गिब्सन घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता ने तुरंत फैसला लेते हुए अपने कुत्तों को नए और सुरक्षित घर में भेज दिया है। गिब्सन का कहना है कि उन्होंने ये कुत्ते कभी भी हिंसक बनाने के लिए नहीं पाले थे बल्कि सिर्फ अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए रखे थे।

और पढ़े  बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

सोशल मीडिया पर भी गिब्सन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके पालतू कुत्तों के पुराने क्लिप्स दिखाए गए। इसके साथ ही उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि यह घटना उनके लिए भी किसी डरावने सपने से कम नहीं है। गिब्सन ने पड़ोसी के परिवार से माफी मांगते हुए कहा- ‘मेरा दिल टूटा हुआ है। मैं जानता हूं आपके पालतू की जगह कोई नहीं ले सकता। मैं इस मामले का सामना ईमानदारी और जिम्मेदारी से करूंगा।’


Spread the love
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    बंगाल में सियासी उलटफेर- नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल, BJP को बताया ‘ऐतिहासिक गलती’

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महान स्वतंत्रता सेनानी…


    Spread the love