पत्नी नहीं थी घर… दरिंदे बाप ने 2 बेटियों संग की दरिंदगी की हदें पार, पीड़ितों ने बताई मां को आपबीती

 

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति पत्नी की नामौजूदगी में कई दिनों से अपनी नाबालिग दो बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने तीन शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी (पीड़िता की मां) और बेटियां (15 व 17) इसी घर में रहती हैं। तीसरी पत्नी वर्तमान में अपने मायके में रह रही है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से उसकी अनुपस्थिति में अपनी ही बेटियों के साथ गलत काम करता था। जब बेटियों ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसने पति से विरोध जताया।

इस पर आरोपी ने बेरहमी से पिटाई की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार, आरोपी पति अक्सर नशे में धुत होकर बेटियों पर अत्याचार करता था। भय और सामाजिक कलंक की वजह से वह पहले पुलिस तक नहीं पहुंची, लेकिन जब हालात असहनीय हो गए, तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िताओं के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़े  अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…