सोशल मीडिया पर मचा हंगामा – हिंदुओं को इफ्तार पार्टी में परोसा गया गोमांस,बीफ की जगह नहीं था कोई दूसरी डिश लेने का विकल्प ।।

Spread the love

बांग्लादेश के सिलहट में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित एक बीफ पार्टी में हिंदुओं को गोमांस परोसा गया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। विवाद वाली बात यह थी कि पार्टी के मेन्यू के मुताबिक, बीफ की जगह कोई दूसरी डिश लेने का विकल्प ही नहीं था। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। 
बांग्लादेश के दैनिक अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्टी में करीब 20 हिंदुओं ने प्रतिभाग किया था। इस तरह के आयोजन में आमतौर पर मुस्लिमों के साथ अन्य समुदाय के लोग भी  होते हैं, लेकिन जब उनकी प्लेट में गोमांस परोसा गया तो हिंदू कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए। 

घटना के बाद बीएनपी के छात्र संगठन के स्थानीय नेता कनक कांति ने सोशल मीडिया पर इफ्तार पार्टी को एक तमाशा बताया, उन्होंने लिखा, आपने इफ्तारी का आनंद लिया और हम हिंदू बस देखते रह गए। वहीं एक अन्य सदस्य मंटू नाथ ने लिखा कि 20 हिंदुओं को मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपवास तोड़ते हुए देखना पड़ा। 


Spread the love
और पढ़े  पीजीआई को सफलता- एक इंजेक्शन से मिलेगी हड्डियों के दर्द से स्थायी राहत, दुनिया में पहली बार इस्तेमाल
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *