फिर ऋषिकेश में बवाल-  चंद्रेश्वर नगर में स्कूटी की साइड लगने पर नशे में कार सवारों ने युवक को पीटा

Spread the love

 

षिकेश में परशुराम चौक की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और बवाल सामने आ गया। चंद्रेश्वर नगर की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार की कार से हल्की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे। टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार को सड़क पर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट में युवक की आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। यह झगड़ा करीब 30 मिनट तक चलता रहा, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।

स्थानीय लोगों ने हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा- CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले- एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love