2026 Jobs: राजस्थान में 1.25 लाख नए पदों पर होगी भर्ती, CM भजनलाल ने की कैलेंडर जारी करने की घोषणा

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 (एप्रोप्रिएशन बिल) पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए सरकारी नौकरियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां करने जा रही है।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल (राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक -2026) पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी पदों पर नई भर्तियों को लेकर बड़ा एलान किया। सीएम ने सरकारी विभागों में 1.25 लाख पदों पर नई भर्तियां करने की घोषणा की। 

1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम ने बताया कि प्रदेश के भीतर मौजूदा समय में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। सीएम ने कहा कि ‘अब मैं 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा करता हूं।’

34 नई नीतियां और ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 34 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं और जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में राजस्थान एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है।

46,000 करोड़ का निवेश

गौरतलब है कि हुई निवेश बोर्ड की छठी बैठक में 46,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से, प्रमुख क्षेत्रों में फैली 10 अति-मेगा परियोजनाओं के लिए अनुकूलित प्रोत्साहन पैकेजों को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से राज्य भर में 12,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…