बदरीनाथ धाम: आश्रम से भगवान नारायण का सोने का मुकुट चोरी, 5 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम से भगवान नारायण का करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी होने के मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट, 4,500 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बैग बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को आश्रम में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को ब्रह्मकपाल निवासी ब्रह्मचारी भगवत दास ने थाना कोतवाली बदरीनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले साधु राघवदास ने भगवान नारायण का करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना बदरीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

संभावित ठिकानों पर दी दबिश
धार्मिक स्थल से भगवान के मुकुट की चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से लगातार छानबीन, संदिग्धों से पूछताछ और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
29 जुलाई को विवेचक उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57) निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मुकुट और वहीं ठहरे प्रभुदास नामक व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट, चोरी की गई नकदी में से 4,500 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त काला बैग बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।
और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…