महिला के लिए आरक्षित हुआ वार्ड तो नहीं किया फरवरी का इंतजार।

अयोध्या-

सारा खेल कुर्सी का है फिर चाहे किस्सा पार्षदी का ही क्यों न हो । हर व्यक्ति अपनी – अपनी सीट बचाने के लिए जुगत भिड़ाता है । ऐसा ही मामला अयोध्या नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण जारी होने के बाद देखने को मिला । यहां एक पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो उन्होंने मुहूर्त से पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली । हालांकि , उनकी शादी फरवरी में तय थी । नगर निगम के स्वर्गद्वार से पार्षद महेंद्र शुक्ला ने दोबारा अपनी सीट पर काबिज होने के लिए यह जुगत भिड़ाई है । महेंद्र के वार्ड का समायोजन लक्ष्मण घाट होने के साथ ही उसे महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है । महेंद्र की अभी तक शादी नहीं हुई थी । उन्होंने अपने लिए दुल्हन पहले से देख रखी थी । फिर क्या था महेंद्र झटपट कचेहरी में अपनी दुल्हन के साथ दो दिसंबर को मैरिज रजिस्ट्रार के यहां हाजिर हो गए । वहां उन्होंने शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर लीं । चुनाव को देखते हुए फटाफट शादी का उनका फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े  अयोध्या- राज बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने किया नमन
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…