साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के कारण छात्र आंदोलित हो उठे। छात्र नेताओं ने साकेत महाविद्यालय की छत पर चढ़कर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर प्रदर्शन किया। <strong>साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया।</strong>छात्रों ने महाविद्यालय की छत से छलांग लगा दी। गनीमत यहां रही कि दोनों छात्रों को चोट नहीं आई।वही घटना के बाद पुलिस ने 3 छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है।आक्रोशित छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।इस दौरान छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से चुनाव न कराने का कारण भी पूछा है।वही जब मीडिया की टीम ने साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर छात्र यहां पर आंदोलित थे।प्रशासन की ओर से फरवरी माह में चुनाव कराने को लेकर लिखित किया गया है।छात्रों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ के द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर प्राचार्य ने साफ इनकार किया कहा कि हमने नहीं नहीं देखा।<strong>साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया।</strong> प्राचार्य ने कहा हमारे विद्यालय के छात्र नहीं।बाहरी छात्र थे जो यहां आंदोलन कर रहे थे।बाहरी लोगों को रोक पाना महाविद्यालय प्रशासन का काम नहीं।फरवरी माह में ही चुनाव होगा।जब प्रशासन चाहेगा तभी चुनाव हो पाएगा।इस दौरान एडीएम सिटी, सीओ अयोध्या,सीओ सिटी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।बता दे कि छात्र संघ के विरोध के बाद साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 12 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले महाविद्यालय प्रशासन ने 5 दिसंबर को रोक लगा दिया। साथ ही महाविद्यालय कि सभी कक्षाएं 3 दिनों यानी 8 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

और पढ़े  भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…