इंतजार खत्म: आजादी के इतने साल बाद नैनीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली, पहाड़ों में रोशनी से खिले चेहरे

Spread the love

ज़ादी के 78 वर्षों बाद नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के गोरिया देव ग्राम के तोक ग्वाल देव में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्रामीणों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। यह कार्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के प्रयासों से संभव हो पाया। उन्होंने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से सांसद निधि से गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य कराया।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने खड़ी पहाड़ियों में ढाई किलोमीटर की बिजली लाइन बिछाकर गांव में भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। राकेश नैनवाल ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि बिजली पहुंचने के बाद स्वयं गांव जाकर लोगों से मिलेंगे, जिसे उन्होंने पूरा किया।

 

बिजली आने से गांव के सभी परिवारों में खुशी का माहौल है। इस दौरान राकेश नैनवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव तक सड़क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भी सांसद से वार्ता कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजू नेगी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सरपंच बालम नेगी, किसान मोर्चा कार्यकर्ता ललित नेगी, वरिष्ठ नेता हरीश बेलवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, बिजली विभाग के एई दीपक पाठक, चंदन जलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love