भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया आयोजित।

अयोध्या-
भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया आयोजित।

महानगर भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह तथा उद्घाटन महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों ने किसान हितों में योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। फसल बीमा योजना, ट्रैक्टर योजना, किसान सम्मान निधि योजना, श्याम किसान योजना, कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , किसान मानधन योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दुगनी करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सौभाग्य योजनाओं, उज्जवला योजना के माध्यम से घर-घर बिजली तथा गैस सिलेण्डर पहुंचाने का सरकार द्वारा किया गया है।
उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाने तथा चर्चाओं के माध्यम से और लोगों को इससे अवगत कराए। चर्चा और संवाद के मंत्र के साथ जनता के साथ सम्पर्क बनाए रखें।भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया आयोजित।
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि सरकारों द्वारा चलाई जा रही किसान हित की योजनाओं से सभी को अवगत कराते रहें। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हुआ है। सरकार की प्राथमिकताओं में किसान, मजदूर व गरीबों का विकास है। दूसरे सत्र का पूर्व जिलाध्यक्ष बीबी मणि त्रिपाठी तथा तीसरे सत्र को जिलाउपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर किसान मोर्चा के महानगर व मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…