नैनीताल- धराली में आई त्रासदी के कारण नैनीताल में होटल कारोबार कम, 80 प्रतिशत बुकिंग हो गई रद्द

Spread the love

 

र्यटन कारोबार को उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा की नजर लग गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों की 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन और शासन से कारोबारियों के हित में सार्थक पहल की मांग की है। मई और जून के पीक सीजन के बाद पर्यटन कारोबारियों को स्वतंत्रता दिवस के दौरान होने वाले अवकाश पर अच्छे व्यवसायकी उम्मीद थी। पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सिंदूर और नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म पर बवाल के कारण मई का पर्यटन सीजन लगभग चौपट रहा।

मानसून के बादल जल्द बरसने से जून-जुलाई में भी कमाई फीकी रही। पर्यटन कारोबारियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी के चलते कुछ दिनों तक बेहतर पर्यटन कारोबार की उम्मीद थी लेकिन इससे पहले धराली की आपदा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

 

नैनीताल में विभिन्न होटलों की 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकी है। पूर्व तक पर्यटकों की ओर से मौसम आदि की जानकारी मांगकर बुकिंग की जा रही थी लेकिन अब किसी के फोन नहीं आ रहे हैं। – दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल

स्वतंत्रता दिवस के दौरान होटल व रिजॉर्ट्स स्वामियों को अच्छे पर्यटन की उम्मीद थी। अग्रिम बुकिंग से उम्मीद गहरी हो रही थी लेकिन धराली हादसे के 6 बाद आधे से ज्यादा बुकिंग रद्द हुई है। – त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष पंगूट होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

बीते कुछ दिनों से लगातार बुकिंग रद्द हो रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार व पूरे उत्तराखंड को असुरक्षित बताने के चलते पर्यटक यहां आने से डर रहे हैं। – राजेंद्र कपिल, अध्यक्ष, भवाली होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

और पढ़े  हल्द्वानी- बेमौसमी बारिश ने तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

विभिन्न कारणों के चलते इस वर्ष मई और जून में पर्यटन सीजन अन्य वर्षों की तुलना में कम रहा। फिर आपदा ने उम्मीदों को तोड़ दिया। सरकार और प्रशासन को पर्यटन कारोबारियों के हित में मैसेज देना चाहिए। – सुदर्शन शाह, अध्यक्ष मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love