नींबू पर पड़ी चोर की ‘काली नजर’, 60 किलो ‘नींबू’ की चोरी ने सबको चौंकाया, प्याज- लहसुन भी नहीं छोड़ा चोर ने।।

Spread the love

नींबू के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं। बाजार में नींबू खरीदने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि इन दिनों इसे खट्टा सोना कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी। 250 से तीन सौ रुपये किलो बिक रहा नींबू अब चोरी होने लगा है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला शाहजहांपुर के तिलहर में सामने आया है। यहां सब्जी विक्रेता मनोज कश्यप के गोदाम से चोर 60 किलो नींबू के साथ दस किलो लहसुन, 40 किलो प्याज और कांटा-बांट ले गए। पीड़ित ने इस चोरी के बारे में विस्तार से बताया है। हालांकि अभी तक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। नींबू, प्याज और लहसुन चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़ें नींबू चोरी की हैरान कर देने वाली घटना के बारे में साथ ही जानिए पीड़ित सब्जी विक्रेता ने क्या कहा…
शनिवार रात चोर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सब्जी विक्रेता मनोज कश्यप के गोदाम में घुस गए। चोर वहां से 60 किलो नींबू चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 40 किलो प्याज और दस किलो लहसुन भी उड़ा ले गए।
मनोज कश्यप शनिवार शाम को ही बाजार से नींबू का बोरा खरीदकर लाया था। उसने अपने गोदाम में बोरा रखने के बाद ताला डाल दिया था। 
मनोज ने बताया कि सुबह गोदाम पर आने पर चोरी की जानकारी हुई। 200 रुपये किलो थोक में नींबू को खरीदकर लाए थे। सब्जी के साथ कांटा और बांट भी चोर ले गए हैं।
इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि थाने में चोरी की सूचना नहीं दी गई है। वह मामले की जांच कराएंगे। 

और पढ़े  आर्टेमिस-II मिशन- नासा का आर्टेमिस-2 मिशन ऐतिहासिक यात्रा के अंतिम चरण में, पृथ्वी पर लौटने के करीब

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *