बेलारूस की डेंटिस्ट की कहानी, जो $100 मिलियन, 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी की बनी दावेदार

Spread the love

मेरिका में यौन अपराधों के आरोपी जेफरी एपस्टीन की मौत के करीब सात साल बाद उसकी कथित गर्लफ्रेंड डॉ. करिना शुलियाक एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) द्वारा जारी लाखों दस्तावेजों में दोनों के रिश्ते से जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आई हैं। इन दस्तावेजों के अनुसार, बेलारूस की रहने वाली 37 वर्षीय डेंटिस्ट करिना शुलियाक एपस्टीन की वसीयत में शामिल हैं और उन्हें उसकी संपत्ति से 100 मिलियन डॉलर (करीब 860 करोड़ रुपये) तक की रकम और 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी मिल सकती है। हालांकि उन्हें आखिरकार कितनी संपत्ति मिलेगी, यह अभी तय नहीं है।

 

2011 में हुई थी पहली मुलाकात
एक अमेरिकी समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, करिना 2010 में स्टूडेंट वीजा पर बेलारूस से अमेरिका आई थीं। वह अंग्रेजी सीख रही थीं और एक डेंटल असिस्टेंट के रूप में करीब 15 डॉलर प्रति घंटे की नौकरी करती थीं। मार्च 2011 में उनकी मुलाकात 58 वर्षीय  जेफरी एपस्टीन से हुई। शुरुआत में उन्होंने एपस्टीन की आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया। कुछ ही महीनों में करिना एपस्टीन के न्यू मैक्सिको स्थित रैंच और निजी द्वीप तक पहुंच गईं।

 

पढ़ाई से लेकर खर्च तक सब उठाया
दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन ने करिना की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। उसने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के अनुसार, उसने विश्वविद्यालय को करीब 2.10 लाख डॉलर का दान भी दिया। एपस्टीन ने करिना की ट्यूशन फीस भरी, उन्हें क्रेडिट कार्ड दिया, दुनिया भर की यात्राएं कराईं और वर्षों में करीब 10 लाख डॉलर दिए। उसने करिना के माता-पिता को भी बेलारूस में हजारों डॉलर भेजे।

अमेरिका की नागरिकता दिलाने के लिए कराई शादी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करिना का स्टूडेंट वीजा खत्म हो चुका था। ऐसे में 2013 में एपस्टीन ने उन्हें अमेरिका में कानूनी रूप से रहने का रास्ता निकालने के लिए अपनी एक महिला कर्मचारी और कथित पीड़िता से शादी कराने की योजना बनाई। दोनों महिलाओं की शादी न्यूयॉर्क में हुई। इसके बाद इमिग्रेशन दस्तावेज दाखिल किए गए और करिना को ग्रीन कार्ड मिल गया। बाद में 2018 में वह अमेरिकी नागरिक बन गईं। एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया। बाद में अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दूसरी महिला ने आरोप लगाया था कि उस पर यह शादी करने का दबाव बनाया गया था।

और पढ़े  CJP के एलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

एपस्टीन के घर और संपत्तियों का संभालती थीं काम
2019 तक करिना एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित आलीशान घर में रहती थीं। वह उसकी कई संपत्तियों के प्रबंधन में भी मदद करती थीं। घरों की देखभाल, कर्मचारियों का काम, फर्नीचर की खरीद और अन्य व्यवस्थाएं वह संभालती थीं। रिपोर्ट के अनुसार, मोरक्को में एक महल खरीदने की कोशिश में भी उनकी भूमिका थी।

मौत से पहले आखिरी बार करिना से हुई थी बात
जुलाई 2019 में एपस्टीन को यौन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद जेल से उसने करिना को फोन किया। बताया जाता है कि यही उसकी आखिरी फोन कॉल थी। उसने करिना से कहा था कि मुकदमे में समय लगेगा और फिलहाल वह कहीं और रहने की व्यवस्था कर लें। अगले ही दिन 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में एपस्टीन मृत पाया गया। अधिकारियों ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया था।

 

वसीयत में मिला बड़ा हिस्सा
मौत से कुछ समय पहले एपस्टीन ने अपनी वसीयत में संशोधन किया था। उसमें करिना के लिए 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी और अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा छोड़ा गया। हालांकि पीड़ितों को मुआवजा देने के बाद अब एपस्टीन की संपत्ति का मूल्य लगभग 120 से 200 मिलियन डॉलर के बीच बताया जाता है। इसलिए करिना को वास्तविक रूप से कितनी रकम मिलेगी, यह कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिर शुरू किया डेंटिस्ट का करियर
एपस्टीन की मौत के बाद करिना ने दोबारा अपने डेंटिस्ट करियर पर ध्यान दिया। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पोस्टडॉक्टोरल प्रोग्राम पूरा किया और 2025 में न्यूयॉर्क में डेंटिस्ट के रूप में लाइसेंस हासिल कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ब्रुकलिन के एक छोटे क्लिनिक में पार्ट-टाइम डेंटिस्ट के तौर पर काम करने लगी थीं, जहां मरीज उन्हें सिर्फ ‘डॉ. करिना’ के नाम से जानते थे। लेकिन जब एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक हुए तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी और फिर वापस नहीं लौटीं।

और पढ़े  आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love