Bihar: नाबालिग लड़की की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, 10 रुपये के नोट में छिपी है कहानी

Spread the love

 

या के रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि नाबालिग की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने उसके पास से एक दस रुपये का नोट मिला है, जिसके बाद रेल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामला गया-पहाड़पुर रेलखंड रेलवे ट्रैक के पास की है। मृतका की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण के रूप में हुई है।

 

10 रूपए के नोट से हुई युवती की पहचान 
घटना के संबंध में रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल पुलिस को शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि गया-पहाड़पुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग ट्रेन से कट गई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही और नाबालिग की पहचान के लिए छानबीन करने लगी। इसी दौरान पुलिस को नाबालिग के हाथ में दस रुपए का नोट मिला। उस नोट पर एक मोबाइल नंबर और आई लव यू लिखा था।

मोबाइल नंबर की हो रही जांच 
बताया जा रहा है कि युवती गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण थी। रेल पुलिस का कहना है कि नाबालिग के हाथ में मिले दस रुपए के नोट पर लिखे हुए मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि यह नोट इत्तफाक है या फिर नोट पर लिखा आई लव यू और मोबाइल नंबर का इस घटना से कोई रिश्ता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जायेगा है।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

 


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love