राम नगरी में बिखरी प्रकाशोत्सव की छटा

Spread the love

 

अयोध्या राम नगरी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की छटा बिखरी खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया। अमृतसर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया गुरुबानी सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। आखिर में गुरुद्वारा दुखनिवारण से रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया इस दौरान लंगर का आयोजन किया इस दौरान कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिंटू सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे गुरुद्वारा दुख निवारण के प्रति पाल सिंह पाली ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार उनके द्वारा किया गया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे।’ प्रतिपाल सिंह पाली में सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
इनका हुआ सम्मान
गुरुद्वारा दुख निवारण में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया। जिसमे पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अवध विश्वविद्यालय के पूर्व मुख्यनियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, सीओ एलआईयू विवेक, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अभय सिंह, अनूप मल्होत्रा, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, संजीव गोयल, प्रदीप तिवारी आदि का सम्मान किया गया।

और पढ़े  शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

Spread the love
  • Related Posts

    होली पर हत्या- पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों…


    Spread the love

    वृंदावन- प्रेम मंदिर में रंगोत्सव की धूम भक्तों ने जमकर खेली होली, गूंजे ‘राधे-राधे’ के जयकारे

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों…


    Spread the love