अयोध्या- अयोध्या दर्शन कर वापस गए चंद्रबाबू नायडू

Spread the love

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचे और यज्ञशाला अनुष्ठान में भाग लिया। श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर निर्माण को उत्सुकता से निरखा।
इससे पहले अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर विशेष रूप से दिल्ली से आए जानेमाने अर्थ शास्त्री प्रोफेसर जीवीआर शास्त्री, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक वेद गुप्ता, अतुल सिंह, आलोक सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या आदि ने नायडू का स्वागत किया।

राम मंदिर परिसर में चंद्रबाबू नायडू को ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चपत राय के साथ दर्शन कराया व मंदिर निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में
अवगत कराया। नायडू को आवास विकास की योजना में राज्यों के लिए जो भूमि आवंटन की जा रही है उसकी जानकारी दी गई। उसमें इन्होंने भी आंध्र प्रदेश के लिए भूमि आवंटित करने की मांग किया है। 1:30 बजे नायडू को एयरपोर्ट से विदा किया गया।


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी…


    Spread the love

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार…


    Spread the love