हल्द्वानी: तहसीलदार पर गाज गिरी..कमिश्नर के छापे के बाद हरकत में आईं DM, कानूनगो के निलंबन की भी संस्तुति

Spread the love

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की ओर से मंगलवार को किए गए हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित कर दिया है जबकि सर्वे कानूनगो अशरफ अली को उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजते हुए निलंबन की संस्तुति की गई है। लंबे समय से तहसील में जमे रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी स्थानांतरण किया गया है।

डीएम के अनुसार जून माह में वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं। तहसीलदार को कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एक महीने का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर के निरीक्षण में गंभीर खामियां पाई गईं। तहसीलदार ने न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा।

इसी प्रकार हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर वापस भेज दिया गया है। उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को प्रेषित की गई है। इसके साथ ही लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तबादला कर दिया है।

लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को वहां से हटाते हुए हल्द्वानी का तहसीलदार बनाया गया है जबकि धारी तहसीलदार पूजा शर्मा लालकुआं की नई तहसीलदार होंगी। डीएम ने बताया कि तहसील हल्द्वानी की अनियमितताओं की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  ऋषिकेश: उद्घाटन से पहले ही बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच टूटा, गुणवत्ता पर क्षेत्रीय लोगों ने उठाया सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love