दुष्कर्म: 23 साल की मंदबुद्धि युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद दरिंदों ने जंगल में छोड़ा

 

गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 साल की मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को जंगल में ले गए थे। युवती बोल और सुन नहीं सकती है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। बेटी 30 फीसदी ही बोल और सुन सकती है। मंगलवार को उनकी बेटी घर से घूमने के लिए निकली थी। कुछ समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे तलाशने के लिए निकले।

किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में है। सूचना मिलने के बाद पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। बेटी ने इशारा करके बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

जिस स्थान पर दुष्कर्म हुआ है, उनकी बेटी ने वह स्थान भी दिखाया। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर लोनी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवती सही से बोल नहीं पा रही है। विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…