20 मिनट तक हिंडन एयरपोर्ट पर हवा में मंडराती रही पटना की फ्लाइट, इस वजह से यात्री हुए परेशान

 

 

हिंडन एयरपोर्ट पर जगह कम और उड़ान संख्या अधिक होने से हो रही समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को भी पार्किंग न होने की वजह से पटना की फ्लाइट करीब 20 मिनट तक हवा में ही उड़ती रही। पार्किंग की जगह मिलने पर विमान ने लैंड किया और यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को भी पार्किंग न मिलने की वजह से पटना से भरी जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं।

वसुंधरा निवासी अमित किशोर ने बताया कि वह अपने मित्र राजीव रंजन के साथ अपने होम टाउन मुजफ्फरपुर गए थे। बुधवार को उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से गाजियाबाद लौटना था। उन्होंने बताया कि पटना से सुबह 10.50 बजे उड़ान थी। वह लोग जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सुबह सवा नौ बजे उड़ान रद्द करने का मैसेज एयरलाइंस कंपनी की ओर से दिया गया। इससे दिक्कत हुई।

 

कंपनी पर एक ही सीट पर दो टिकट देने का आरोप
अमित किशोर का कहना है, बुधवार शाम 4 बजे वह और उनके दोस्त पटना से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में प्रवेश किए तो राजीव रंजन की सीट पर कोई और बैठा था। उसने भी अपना टिकट दिखा दिया। कंपनी ने एक ही सीट दो लोगों को दे दी थी। करीब 40 मिनट तक माथापाच्ची के बाद कंपनी के अधिकारी ने कहा कि जो पहले आया है, वही बैठेगा।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…