अयोध्या:  भव्य फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण के लिए हुआ भूमि पूजन, अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे रजा मुराद

योध्या की रामलीला के सातवें संस्करण का भूमि पूजन आज नगर निगम अयोध्या के मेयर श्री गिरिश त्रिपाठी जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने मेयर का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
मेयर गिरिश त्रिपाठी जी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की पहचान बन चुकी है। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह आयोजन अयोध्या की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला का सातवां संस्करण भी मेयर के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राम कथा पार्क में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा।
कलाकारों की झलक
इस बार की रामलीला में अनेक प्रसिद्ध कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे—
भगवान राम : राहुल भूचर (वेद सागर राम)
माता सीता : अर्चना
रावण : मनीष शर्मा
मेघनाद : राजा मुराद
परशुराम : पुनीत ईश्वर
केवट : रवि किशन
बाली : मनोज तिवारी
भगवान शंकर : बिंदू दारा सिंह
राजा दशरथ : अवतार गिल
हनुमान जी : राजेश पुरी
माँ शबरी : मानवी
कुंभकर्ण : विनय सिंह
विभीषण : रिंकू
भारत : रूबी चौहान
राजा जनक की भूमिका राकेश बेदी के स्थान पर अन्य कलाकार द्वारा निभाई जाएगी, जबकि विभीषण की भूमिका राकेश बेदी चंद्रशेखर उपाध्याय एवं उनके पुत्र महेंद्र उपाध्याय और आलोक उपाध्याय

के लिए प्रस्तावित थी।)
यह आयोजन फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक के निर्देशन में हो रहा है। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

और पढ़े  UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…