देहरादून: राज्य में नक्शे पास करने की प्रक्रिया होगी आसान, अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी लगेगा अंकुश

Spread the love

प्रदेश में चल रहीं आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार खुद निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शे पास कराने की प्रक्रिया और सरल होगी। ऋषिकेश, देहरादून, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट परियोजनाएं उनकी प्राथमिकता में रहेंगी।

बुधवार को सचिव डॉ. राजेश ने एमडीडीए की समीक्षा बैठक ली। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए ताकि आम नागरिकों और निवेशकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने कहा कि तेज और सुगम प्रक्रिया से शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा। आवास सचिव ने यह भी कहा कि वे स्वयं सभी महत्वपूर्ण और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने से समस्याओं की पहचान आसान होगी और समाधान हो सकेगा।

 

बैठक में एमडीडीए की ऋषिकेश, देहरादून तहसील क्षेत्र, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट से जुड़ीं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  War: 'अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा', ईरान का दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love