देहरादून: राज्य में नक्शे पास करने की प्रक्रिया होगी आसान, अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी लगेगा अंकुश

प्रदेश में चल रहीं आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार खुद निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शे पास कराने की प्रक्रिया और सरल होगी। ऋषिकेश, देहरादून, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट परियोजनाएं उनकी प्राथमिकता में रहेंगी।

बुधवार को सचिव डॉ. राजेश ने एमडीडीए की समीक्षा बैठक ली। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए ताकि आम नागरिकों और निवेशकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने कहा कि तेज और सुगम प्रक्रिया से शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा। आवास सचिव ने यह भी कहा कि वे स्वयं सभी महत्वपूर्ण और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने से समस्याओं की पहचान आसान होगी और समाधान हो सकेगा।

 

बैठक में एमडीडीए की ऋषिकेश, देहरादून तहसील क्षेत्र, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट से जुड़ीं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  जबलपुर: पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…