गरीबों को अब मिला उनका हक ,”अपात्र को ना , पात्र को हां’ मुहिम लाई रंग,अभी तक राज्य में 58374 कार्ड हुए हैं सरेंडर – रेखा आर्या

Spread the love

खाद्य सचिव को किया निर्देशित पात्रों के जल्द बनाएं जाएं कार्ड – रेखा आर्या

देहरादून: खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने आज विधानसभा में “अपात्र को ना, पात्र को हां” अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस कर अभी तक राज्य में सरेंडर राशन कार्डों की जानकरी दी। माननीया श्रीमती रेखा आर्या ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किये हैं जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने – अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है।

माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि ये राज्य में अभी तक का ऐसा पहला अभियान है जिसमें जनता का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि PHH, SFY, और अन्त्योदय कार्ड धारकों में जिलेवार कई लोगों ने अपने कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर किये हैं । माननीया मंत्री महोदया ने बताया कि सरकार ने पूर्व में कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई निर्धारित की थी जिसे अब आगे बढ़ाते हुए 30 जून कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर सकें।

माननीय मंत्री महोदया जी ने आगे बताया कि उनके द्वारा खाद्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

और पढ़े  Suicide Case: मेडिकल कॉलेज को पुलिस ने जारी किया नोटिस..

Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *