अयोध्या: युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत, मालिक ने पुलिस को बताए बिना घर भेज दिया शव

 

 

योध्या शहर के शिव नगर स्थित साईं नीर पानी प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्लांट के मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर भेज दिया। इससे नाराज युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रिंकू नामक युवक पानी प्लांट से पानी की सप्लाई का काम पिछले 10 साल से करता था।

बृहस्पतिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिजली के करंट से मौत होने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार के सदस्यों और पड़ोस के लोगों में काफी आक्रोश है।

 

जब फैक्ट्री का मालिक शव लेकर घर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ आसपास रहने वाले लोग सड़क पर उतर आए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मौत के कई घंटे बाद भी न तो परिवार को जानकारी दी गई न पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव को घर पहुंचा दिया गया।

मृतक की पत्नी सरिता का कहना है कि रिंकू का किसी से कोई विवाद नहीं था। पड़ोसियों ने कहा कि जिस तरह से शव घर भेजा गया उससे कहीं न कहीं अनहोनी की आशंका है। कई लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

 

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…