खबर जरा हटके – महिला जेल में ट्रांसजेंडर कैदी ने 2 महिलाओं को कर दिया प्रेग्नेंट! फिर मचा ऐसा बवाल

Spread the love

खबर जरा हटके – महिला जेल में ट्रांसजेंडर कैदी ने 2 महिलाओं को कर दिया प्रेग्नेंट! फिर मचा ऐसा बवाल

अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। अमेरिका की न्यू जर्सी में एक ट्रांसजेंडर कैदी ने जेल में दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नई जेल में हैरेसमेंट किए जाने का आरोप लगाया है।

ट्रांसजेंडर डेमी माइनर ने अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जिसकी वजह से वह तीस साल की सजा काट रही है। जेल प्रशासन ने एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी से हटाकर उसको स्टेट यूथ करेक्शन्ल फैसिलिटी में भेज दिया है। 27 वर्षीय डेनी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें गालियां दी गईं। डेमी का दावा है कि उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की थी जिसके बाद उनका मजाक उड़ाया गया। इसके साथ ही उन्होंने पीटने का भी आरोप लगाया है

बताया जा रहा है कि माइनर ने पुरूष जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वो महिला ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने जस्टिस 4 डेमी ब्लॉग पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। माइनर ने बताया कि उन्हें कुछ समय के लिए न्यू जर्सी स्टेट के जेल में भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि वहां पर गार्ड्स उसे पुरुषों की तरह पुकारते थे। इस दौरान वहां पर ऐसी घटना घटी जिसके बाद बवाल मच गया। यहां पर दो महिला कैदी प्रेग्नेंट हो गई हैं। जेल विभाग ने भी दावा किया है और आरोप लगाया है कि माइनर ने वहां की दो कैदियों को प्रेग्नेंट किया है।

और पढ़े  Warning: कॉपी जांचने वाले हो सावधान! सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की तो होगी कार्रवाई, बोर्ड का सख्त निर्देश

जेल विभाग के दावे को माइनर ने खारिज किया है और कहा है कि वह सिर्फ एक महिला हैं। इसके अलावा कुछ नहीं हैं। उनका कहना है कि वह ट्रांसजेंडर महिला हैं। वह पुरूष जेल में रहने के लिए भी तैयार हैं।

ट्रांसजेंडर कैदी ने आरोप लगाया है कि पुरूष जेल में उनके साथ गलत व्यवहार होता है और उनको सबसे हिंसक जेलों में से एक में रखा गया है। इसके साथ ही मेरे अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। माइनर ने बताया है कि दो महीने पहले घटी घटना की सजा के तौर मुझे वहां से शिफ्ट किया गया है जो गलत है।

जेलों के माहौल से परिचित एक शख्स ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि मनोरंजन के दौरान कैदियों के कमरे खोल दिए जाते हैं। इसी दौरान एक कैदी दूसरे कैदी के कमरे में चले जाते हैं और बाथरूम में संबंध बनाते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *