चुनाव आयोग का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आज, आखिरी बार 1999 में हुआ था आयोजन

Spread the love

 

 

भारतीय चुनाव आयोग मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन’ आयोजित करने जा रहा है। इस गोलमेज सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चुनाव आयोग के गोलमेज सम्मेलन का आयोजन 27 वर्षों बाद किया जा रहा है। इस प्रकार का सम्मेलन आखिरी बार वर्ष 1999 में हुआ था।

चुनाव आयोग के गोलमेज सम्मेलन का उद्देश्य क्या?

    • इस बैठक का उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं को लेकर चुनाव आयोग और राज्य राज्य निर्वाचन आयोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे।
    • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ उनके कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है।
    • सभीराज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
    • आयोग के अनुसार, चर्चा का मुख्य फोकस राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चुनाव निकायों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा चुनाव संचालन में सहकारी संघवाद की भावना को और मजबूत करना है।
    • मुख्य एजेंडा बिंदुओं में तकनीकी प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के उपयोग तथा मतदाता सूची की सटीकता और मजबूती को और बेहतर बनाने के उपाय शामिल हैं।
  • सम्मेलन के दौरान चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में लॉन्च किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ईसीआईनेट’ (ECINET) पर प्रस्तुति देंगे।
  • इस दौरान ईवीएम की पारदर्शिता और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को भी विस्तार से समझाया जाएगा।
  • राज्य चुनाव आयोगों का गठन संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के तहत किया गया था।
  • यह सम्मेलन चुनाव प्रबंधन के प्रशासनिक, कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर ईसीआई और राज्य चुनाव आयोगों के बीच संस्थागत संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
और पढ़े  Drugs: भारत बन रहा सिंथेटिक ड्रग्स का नया हब, आसानी से युवाओं तक पहुंच, एलजी संधू की कड़ी चेतावनी

 


Spread the love
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love