नहीं आई बेरहमों को दया- बीमार बुजुर्ग को सड़क किनारे फेंका..चादर से ढककर भागे, टूट गई सांसें..

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परिवार के लोग एक बुजुर्ग महिला को अयोध्या कोतवाली के किशनदासपुर में लाकर देर रात सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

रामनगरी अयोध्या से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परिवार के लोग एक बुजुर्ग महिला को अयोध्या कोतवाली के किशनदासपुर में लाकर देर रात सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

दूसरी तरफ महिला को लाकर छोड़ने वाले ई-रिक्शा की भी खोज की जा रही है। ई रिक्शा से ही देर रात बुजुर्ग महिला को छोड़ा गया था। बुजुर्ग महिला किन परिस्थितियों में लाकर छोड़ी दी गई, उनके परिजन कौन हैं, बुजुर्ग महिला को क्यों देर रात दूसरी जगह छोड़ दिया? यह तमाम सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस के हाथ घटना के 24 घंटे बाद भी खाली हैं।

 

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 को बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे एक बुजुर्ग लावारिस महिला के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने उन्हें ले जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया।

आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

एसपी सिटी ने बताया कि महिला को छोड़े जाने का एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है। इसमें एक व्यक्ति और दो महिलाएं दिख रही हैं। बुजुर्ग महिला को छोड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिला के भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद दोषी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love